|

युवा महोत्सव झूमर 23 का भव्य आगाज


राजधनवार

आदर्श कॉलेज राजधनवार में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 27 वां युवा महोत्सव झूमर 23 भव्य आगाज हुआ। समारोह में गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग , चतरा , रामगढ़ जिले में अवस्थित विभिन्न महाविद्यालय के ,700 प्रतिभागियो ने भाग लिया। समारोह की मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग की कुलपति सह उत्तरी छोटानागपुर की आयुक्त श्री मति सुमन कैथरिन किस्पोट्टा का स्वागत महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पुष्प वर्षा कर की गई।

प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र द्वारा कुलपति महोदया, वित सलाह श्री सुनील कुमार सिंह, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो डॉ मिथलेश कुमार सिंह को पौधा, शॉल एवं सोहराई कला से सुसज्जित सूप को भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा महोत्सव संस्कृति और सभ्यता का महापर्व है। झारखंड के लोगों का बोलना ही गीत हैं और चलना ही नृत्य हैं। वित सलाहकार ने कहा कि आदर्श कॉलेज राजधनवार आज के समय में विनोबा भावे विश्वविद्यालय का लीडिंग कॉलेज हैं। युवा महोत्सव एक सांस्कृतिक पर्व है। छात्र कल्याण संकाय ने कहा कि युवा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जोनल स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय का नाम रौशन करेंगे। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि युवा महोत्सव जैसे मेगा इवेंट की मेजबानी इस महाविद्यालय को मिली हैं। धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ कृष्णा कुमार ने दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन राज्य की प्रसिद्ध उद्घोषक श्री मति सरोज झा ने की।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस अवसर पर पूर्व डीआईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य प्रो यमुना प्रसाद, चंद्रशेखर सिंह, डॉ कन्हैया प्रसाद राय, आरके महिला कॉलेज की प्राचार्य, जॉनी रूफिना, डॉ सरिता सिंह , डॉ मधुलिका, विवेक कुमार राय, मिथलेश महथा, दुलारी कुमारी , रोशन कुमार, अंगद कुमार, जनार्दन प्रसाद, डॉ राही , युगल किशोर राय, मधुसूदन राजा, किशोर कुमार सिन्हा, उदय सिंह,नीरज कुमार , विभिन्न कॉलेज के टीम मैनेजर, प्रतिभागी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply