विद्यार्थियों ने भव्य झांकी से लोगों का मोहा मन
राजधनवार (गिरिडीह)
आदर्श कॉलेज राजधनवार में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 27 वां युवा महोत्सव झूमर 23 की भव्य शुरुआत प्रभात फेरी के साथ शुरू हुई ।
समारोह में गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग , चतरा , रामगढ़ जिले में अवस्थित 17 महाविद्यालय से लगभग 700 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम का प्रारंभ पुनीत राय स्टेडियम से गांधी चौक तक सांस्कृतिक झांकी निकाल कर की । प्रभात फेरी का उदघाटन अधिष्ठाता छात्र कल्याण विभाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रो डॉ मिथलेश कुमार सिंह, प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र, डॉ रामानंद पांडेय, समेत गणमान्य अतिथियों ने फीता काट कर किया।
झांकी में झारखण्ड की कृषि अर्थव्यवस्था , चंद्रयान मिशन, साइबर सुरक्षा, नशा मुक्ति , नौका में एकता , स्वच्छ भारत आदि की प्रस्तुति की गई थी। विभिन्न महाविद्यालयों द्वारा निकाली गई एक से बढ़कर एक झांकी ने लोगों को वाह वाह करने को विवश कर दिया ।
झांकी के दौरान सभी अनुशासित तरीके से भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया । इस क्रम में आदर्श कॉलेज के प्राचार्य की अध्यक्षता में बनाई गई टीम पूरी तन्मयता के साथ जुड़ी नजर आ रही थी
