इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अवसर


इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अवसर विषय पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में धनवार के +2 उच्च विद्यालय के साथ साथ , आर्य कन्या उच्च विद्यालय धनवार एवं उच्च विद्यालय ओरखार में कैरियर काउंसिलिंग कराई गई। इस दौरान काउंसिलिंग के मुख्य वक्ता एनआईटी जमशेदपुर से पास आउट इंजीनियर प्रेमजीत कु बर्णवाल ने बच्चों को संबोधित किया और उन्हें इंजीनियरिंग क्षेत्र के परंपरागत एवं आधुनिक अवसरों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सिविल इंजीनियरिंग, मैकनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में काफी संभावनाएं हैं। बताया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जिस तरह से पूरी दुनिया में रोजगार के परिदृश्य को बदल रहा है ऐसे में इस क्षेत्र में युवा आगे बढ़ सकता है।

बच्चों को जानकारी देते हुवे बताया गया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में जितने एक्सपर्ट्स की जरुरत है उससे काफी कम मात्रा में लोग इसमें रुझान ले रहे है इसलिए इसमें युवाओं को ज्यादा अवसर मिल सकता है। कहा की वर्तमान टेक्नोलोजी युग में पूरे विश्व में हर तरह के इंजीनियर्स की बहुत माँग है। अमेरिका के साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग एण्ड मैथमैटिक्स (STEM) का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया की अमेरिकी सरकार इस क्षेत्र के टैलेंट को पूरी दुनिया से आकर्षित करने की कोशिश कर रही है और इसके लिए उन्हें बेहतर पैकेज ऑफर कर रही है। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा की आदिम मानव से आधुनिक मानव की प्रगति में तकनीक का पूरा योगदान रहा है। और इसके बिना मानव के आधुनिक समाज की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। इस दौरान बच्चों ने भी चर्चा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि मेडिकल, बैंकिंग, ऑनलाइन गेमिंग, आदि क्षेत्रों में तकनीक के महत्व पर सवाल पूछे।

मौके पर प्रखंड शिक्षा विभाग बीपीओ दिलीप साहू, प्रधानाचार्य शशांक शेखर राय, पंकज कुमार, बबलू कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार, कुमारी अनु, सीताराम रजक, आशुतोष कुमार, कुमोद कुमार, महेंद्र कुमार, संजय कुमार आदि उपस्थित थे

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply