धनतेरस के मौके पर महंगे होंगे विभिन्न धातु के बर्तन
राजधनवार (गिरिडीह)
दीपावली के पहले आने वाले धनतेरस के मौके पर लोग विभिन्न प्रकार की सामग्रियां खरीद कर अपने घर लाते हैं ।इन सामग्रियों में अधिकांश लोग विभिन्न प्रकार के बर्तन को तरजीह देते हैं ।
बर्तन की बात करें तो इस बार बर्तन दुकानदार परेशान दिख रहें हैं और होना भी लाजिमी है क्योंकि हर कोई ऑनलाइन खरीदारी करने में जुटा हुआ है जिसका सीधा असर इन दुकानों पर पड़ा है ।
धनवार के बर्तन व्यवसाई संजय कुमार कसेरा , विजय कसेरा समेत कई दुकानदारों ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष लोग ऑनलाइन पर ज्यादा जोर दिए हुए हैं जिसके कारण इस बार पचास फीसद ही धनवार बाजार से खरीददारी होने की उम्मीद है ।
पिछले वर्ष के अपेक्षा इस वर्ष विभिन्न धातु के बर्तनों में थोड़ी महंगाई बढ़ी है । सबसे अधिक कीमत कांसा के बर्तन में दाम इजाफा हुआ है बीते वर्ष इस धातु के बर्तन 1200 से 1300 तक प्रति किलो के हिसाब से बर्तन बीके थे परंतु इस वर्ष यह चौदह सौ रुपए हो गया है । इसी प्रकार पीतल के बर्तन पिछले वर्ष 600 रुपए किलो बिका था परंतु इस वर्ष 700 से 750 रुपए प्रति किलो होने का उम्मीद है । एल्यूमीनियम के बर्तन में भी इस वर्ष मंहगाई बढ़ी है । पिछले वर्ष यह 250 रुपए किलो बिका था परंतु इस वर्ष 300 से 320 रुपए किलो बिकने की उम्मीद है। स्टील के बर्तन की बात करें तो यह पिछले साल 250 रुपए किलो बीके थे परंतु इस वर्ष 220 से लेकर 380 रुपए तक बिकेंगे । इसके अलावा कंसकुट या अन्य धातु के बर्तन के दाम भी इस वर्ष मंहगा होने की उम्मीद है ।
