| | |

कारूडीह में के.के. इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर

धनवार (गिरिडीह), 31 मार्च 2025: आर्थिक रूप से कमजोर एवं उच्च शिक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए धनवार प्रखंड के कारूडीह में के.के. इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई। सोमवार को इस संस्थान का भव्य उदघाटन भाजपा नेता पवन साव ने फिता काटकर किया। इस अवसर पर गिरिडीह जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षाविदों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान की सराहना की और इसे ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति बताया।

ग्रामीण छात्रों को मिलेगा उच्च शिक्षा का लाभ

भाजपा नेता पवन साव ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के शिक्षण संस्थान की स्थापना काबिले तारीफ है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान से गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपने बच्चों के भविष्य को संवारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

संस्थान के निदेशक मनोज साव ने बताया कि वे इस संस्थान की स्थापना के लिए पिछले कई वर्षों से प्रयासरत थे। उन्होंने कहा कि
“हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण कई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते। यह संस्थान ऐसे छात्रों के लिए एक मजबूत सहारा बनेगा।”

संस्थान में UPSC, JPSC, NEET, B.Pharma जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संसाधन मिल सकेंगे।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

संस्थान के एडमिनिस्ट्रेटर आकाश बनर्जी ने इसकी विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेगा।

उदघाटन समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

इस अवसर पर कई शिक्षाविद, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से शिक्षक जितेंद्र तिवारी, उपेंद्र चौधरी, जयपुर सिंह, स्थानीय मुखिया शंकर पासवान, सेवानिवृत्त शिक्षक ऐतवारी साव, कपिल देव भोक्ता, भाजपा नेता राजू पांडेय, राजेश साव समेत कई अभिभावकगण मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने इस संस्थान की स्थापना पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह संस्थान धनवार प्रखंड और आसपास के छात्रों के लिए एक वरदान साबित होगा

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply