सुविधा के नाम पर खानापूर्ति , रेल यात्रियों को हो रही परेशानी

https://pnanews.in/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230922-WA0059.mp4

सरकार ने आम नागरिकों द्वारा वर्षों से की जा रही मांग पर अपनी मुहर लगाते हुए  गिरिडीह से रांची जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू कर दी है इसका लाभ आम आवाम में काफी उत्साह के साथ लेना भी शुरू कर दिए हैं परंतु बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है ।


  गिरिडीह रांची भाया कोडरमा के बीच कई छोटे बड़े स्टॉपेज बनाए गए हैं । इनमें से अधिकांशतः हॉल्ट या स्टेशन में सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है । इन्हीं स्टेशन में से एक स्टेशन धनवार भी है जो गिरिडीह जिला में आता है और इस स्टेशन के आस पास स्थित दर्जनों गांव के लोग आवागमन करने यहां आते हैं । इसके आस पास के क्षेत्रों में निवास कर रही हजारों जनता के वर्षो इन्तजार के बाद रेल से लंबी दूरी तक के सफ़र का आनंद तो इन्हें मिलना शुरू हो गया परंतु वर्षों बाद भी रेल विभाग द्वारा धनवार स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों पर कोई सुविधा नहीं दिए जाने से यात्रियों को अपनी जान को जोखिम में डालकर यात्रा करने की विवशता हो गई है।

लाइट की सुविधा नहीं है
कोडरमा से गिरिडीह तथा  गिरिडीह से कोडरमा तक जाने के क्रम में धनवार स्टेशन पर शाम होते  ही यहॉं अन्धेरा छा जाता है जिससे यात्रा करने वाले लोंगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है कई बार अँधेरा होने के कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार हो चुके हैं। अभी आलम यह है कि स्टेशन के आस पास  अंधेरा होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है ।जिससे आम आवाम भय के साए में आवागमन करने को बाध्य हैं।

हो चुके हैं कई हादसे

बीते वर्ष 17 दिसम्बर 2015 को जमुआ थाना क्षेत्र के सेनादोनि निवासी अमृत शर्मा नामक व्यक्ति का दोनों पैर स्टेशन पर ही ट्रेन से कट गया था।
धनवार रेलवे स्टेशन पर 2022 में भी देर शाम को ट्रेन से उतरने के दौरान  गोदोडीह  के  सलामत मियां के पुत्र मेराजुल  अंसारी  का दोनो पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से रेफरल अस्पताल राजधनवार ले जाया गया , जहां पर उसका प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया था । 108 एंबुलेंस से घायल को एस एन एम एम सी एच धनबाद ले जाया गया , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

पेयजल की कोई सुविधा नहीं है

धनवार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी की कोई सुविधा नहीं दी गयी है स्टेशन पर चापानल तो गाड़ा गया है परंतु उस चापानल से पानी नही निकलता है जिससे यात्रियों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है ।

फुट ब्रिज में छत नहीं होने से परेशानी
  धनवार स्टेशन से यात्रा करने जाते समय या धनवार स्टेशन पर उतरने के बाद मुख्य मार्ग तक आने जाने के लिए फुट ब्रिज की सुविधा तो दी गई परंतु इसमें छत नहीं होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

https://pnanews.in/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230922-WA0060.mp4

क्या कहते हैं लोग

इस बाबत स्थानीय निवासी भाजपा नेता सह समाजसेवी  नंदलाल साव ने बताते हैं कि ट्रेन द्वारा धनवार से रांची जाने का यहां के लोगों का सपना पूरा होना इस क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि है परंतु ट्रेन परिचालन की समय सारणी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि कोडरमा – गिरिडीह रेल लाइन पर बने स्टेशन में न तो लाइट की सुविधा है और न ही बैठने की ही सुविधा है । उन्होंने इसके लिए आवश्यक सुधार की मांग रेल मंत्रालय से की है।

घोड़थम्बा निवासी डॉ अजहर अली बताते हैं कि रेलवे स्टेशन तक जाने के लिए बना मार्ग काफी असुरक्षित है कई असामाजिक तत्व इन क्षेत्रों में अपना वर्चस्व कायम करने में जुटे रहते हैं जिसके कारण लोगों के अंदर भय व्याप्त है । इन स्थानों पर यात्री शेड, छावनी लग जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी। हम सरकार से मांग करते हैं कि आम यात्रियों की परेशानी को देखते हुए इससे निजात दिलाने का कार्य किया जाय।

बताते चलें कि कोडरमा से मधुपुर तक के लिए ट्रेन का परिचालन शुरू होने के बाद लोंगो ने राहत की साँस ली लेकिन यहां व्याप्त असुविधाएं लोंगो की खुशी पर ग्रहण लगा रहा है । स्थानीय लोग लगातार समस्याओं के निदान के लिए मांग करते रहे परंतु अभी तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं हो पाया है ।

इनके अलावे स्थानीय निवासी किशोर कुमार , संदीप कुमार , संजय कुमार समेत दर्जनों लोगों ने कहा कि स्टेशन पर सुविधा के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है जिससे आम आवाम को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं के साथ साथ सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए जाने की मांग की है ।

https://pnanews.in/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230922-WA0072.mp4
गिरिडीह जिला परिषद अध्यक्षा

इस बाबत जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने संवाददाता से भेंट वार्ता में कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि इस स्टेशन पर यात्रियों की पूरी सुविधा उपलब्ध नहीं है । कहा कि कोडरमा  सांसद , गिरिडीह सांसद के साथ साथ रेल मंत्रालय समेत संबंधित सभी पदाधिकारियों से मांग करेंगी तथा यहां की समस्या को दूर करवाने का कार्य करूंगी ।

File photo

Similar Posts

3 Comments

  1. धनवार स्टेशन बहुत बड़ी आबादी के लिए एक मात्र रेलवे सुविधा है, स्टेशन का मेंटेनेन्स और साफ सफाई व अन्य आधुनिक सुविधाएं होनी ही चाहिये !

    साथ ही चेनल के संपादक को धन्यवाद, आम अवाम् के हितों की अवाज़ बनने हेतु !

  2. सुनील कुमार वर्णवाल डोरण्डा धनवार गिरिडीह says:

    धनवार रेलवे स्टेशन में न ही बैठने की स्थान है न ही शेड की सुविधा है न ही
    बिजली सुविधा है और न ही पानी की सुविधा उपलब्ध है रेलवे के अधिकारियों रेल मंत्री महोदय से आग्रह करता हूँ कि इन सुविधाओं से धनवार की जनता को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply