धूम धाम से मनाया गया गणेश महोत्सव


 
धनवार प्रखंड एवं आस पास के क्षेत्रों में गणेश पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस क्रम में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे विधि विधान के पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया ।


नगर पंचायत धनवार में गणेश मंडप रोड स्थित भगवान गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई समिति सदस्य पवन कुमार ने बताया कि यहां अंग्रेज के जमाने से लगातार पूजा अर्चना की जाती है पहले  भगवान गणेश एवं दुर्गा माता की पूजा अर्चना होती थी तथा मेले का भी आयोजन किया जाता था ।

अभी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है । बताया कि स्थानीय गणमान्य लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है । गणेश मंडप महासमिति द्वारा प्रति वर्ष इस त्योहार को काफी धूम धाम से मनाया जाता है ।


  वहीं दीवान टोला में भगवान गणेश की 11 फीट ऊंची प्रतिमा को स्थापित कर गणेश पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की ।

नगर पंचायत के ही विख्यात राजा मंदिर के पास न्यू नवयुवक समिति राजा मंदिर द्वारा की गई आकर्षक साज सज्जा लोगों को अपनी ओर खींचती नजर आ रही थी ।

वहां बनाए गए चंद्रयान तीन को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ रही थी ।राजा चौक में दस फीट ऊंची प्रतिमा नवयुवक समिति द्वारा स्थापित की गई थी । बीते ग्यारह वर्षों से लाल चौक पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई ।

थाना चौक के पास भी नवयुवकों द्वारा एकदंत भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। एक तरह से यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की गणेश महोत्सव मनाने में नवयुवकों एवं भक्तों द्वारा काफी मेहनत की गई जिसमें आकर्षक सजावट , भव्य पंडाल को दर्शकों ने काफी सराहा । प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना कर भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में बुंदिया , शक्करपाला , खीर आदि का वितरण किया गया ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply