पंचायत समिति की बैठक में पेयजल , विद्युत , शिक्षा विभाग एवं आपूर्ति को लेकर जमकर हंगामा

धनवार संवाददाता
  प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया । इस दौरान विभिन्न पंचायतों में व्याप्त समस्याओं एवं उस पर पूर्व में लिए गए निर्णय समेत बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं का चर्चा कर उसके निदान की मांग रखी इस क्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग , विद्युत विभाग ,  शिक्षा विभाग , कृषि विभाग , आपूर्ति विभाग  ,स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा मिलने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा की गई । इसके साथ ही 2023 -24 में जन विकास से संबंधित योजनाओं को सर्वसम्मति से पारित भी किया गया । 

https://pnanews.in/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230921-WA0021.mp4


    बैठक के दौरान शिक्षा विभाग में व्याप्त कुरीतियों पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने विद्यालयों में स्वच्छता , शौचालय , मध्यान भोजन ,बेंच डेस्क में घोटाला , पेयजल की सुविधा समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि विभाग अपनी आंख बंद रखे हुए है जिसके कारण विद्यालय में काफी अनियमितता बरती जा रही है जो जांच का विषय है ।


  वहीं विद्युत विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही की चर्चा करते हुए सदस्यों ने कहा कि करगली के दलदल में दो माह से जला हुआ ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं बदला गया, इसके अलावे गोरहंद पंचायत के दाउदानगर, निमाडीह पंचायत के कैलपुर गांव में 11 हजार का विद्युत पोल झुका हुआ है , महेश्मरवा पंचायत के भरौना गांव में भी ट्रांसफार्मर जला हुआ है लेकिन अभी तक कोई व्यवस्था नहीं है । विद्युत तार की चपेट में आने से तीन भैंस की मौत के बाद विभाग द्वारा सिर्फ आश्वाशन दिए गए हैं अभी तक कोई ठोस पहल नहीं होने से पीड़ित परिवार काफी परेशान है ।


सदस्यों ने पूरे प्रखंड में जल नल योजना में बरती जा रही भारी अनियमितता को पूरे सदन में जोर शोर से उठाया तथा इसकी जांच उपायुक्त गिरिडीह से करवाते हुए दोषियों पर कारवाई करते हुए आम जनता को इसका लाभ दिलाने की मांग की।समिति सदस्यों ने आपूर्ति विभाग को मनमाना विभाग करार देते हुए कहा कि इस विभाग का कोई भी कार्य हो आप पदाधिकारियों के चक्कर लगाते रहिए परंतु इनके कानों में जूं तक नहीं रेंगता है।


  बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आम जनता को यदि परेशानी होती है तो दोषी कर्मी या पदाधिकारी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे। कहा कि सबों से आग्रह है कि आम जनों को जहां जहां परेशानी हो रही है उसे आप क्षेत्र भ्रमण कर उसमें सुधार करें ताकि आम जनता को मिलने वाली सुविधाएं निर्बाध मिल सके।


  मौके पर उपस्थित बीडीओ धनवार देवेंद्र कुमार दास ने कहा कि जिस विभाग की शिकायत जनप्रतिनिधि कर रहे हैं उसका निराकरण करना उस विभाग के पदाधिकारी या कर्मी की जवाबदेही भी है जिसका वे पालन करें ताकि आम जनता को हो रही परेशानी से निजात मिल सके ।


  अंचलाधिकारी धनवार नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में कई जनसमस्याएं है जिसका निराकरण होना बहुत जरूरी है ।हमारा लगातार प्रयास रहता है कि जनसमस्याओं का निष्पादन हो तथा आम आवाम सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी लाभ उनतक पहुंच सके ।


  मौके पर बीडीओ , सी ओ के अलावे, एम ओ जीतावाहन उरांव , एजीएम जयप्रकाश शर्मा , जे एस एल पी एस बीपीएम धीरेंद्र कुमार , स्वास्थ्य विभाग बीपीएम विकास कुमार , बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक रौशन कुमार , बी ओ आई डोरंडा शाखा से प्रेम कुमार , घोड़थम्बा शाखा प्रबंधक मनीष कुमार , विद्युत विभाग से ललित रजक , मनरेगा बीपीओ मनोज कुमार मुर्मू समेत कई विभाग के पदाधिकारी व कर्मी के साथ साथ उपप्रमुख असगर अंसारी , पंचायत समिति सदस्या जयंती चौधरी , सुषेण पांडेय , मुमताज अंसारी , रऊफ अंसारी , निरंजन तिवारी , कुंदन कुमार समेत प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

आठ मुखिया बने पंचायत समिति सदस्य

बैठक के दौरान पंचायती राज अधिनियम के तहत धनवार प्रखंड में आठ मुखिया को पंचायत समिति के रूप में लॉटरी के माध्यम से चयन किया गया ।जिसमें गोरहंद पंचायत के मुखिया कौशल्या देवी, गराजाशरण पंचायत के मुखिया अजमेरी खातून, चंद्रखो पंचायत के मुखिया गौतम कुमार शर्मा , मकड़िहा पंचायत के मुखिया सरिता देवी, जरीसिंघा पंचायत मुखिया शांति देवी, निमाडिह पंचायत मुखिया चंद्रशेखर यादव , चट्टी पंचायत के मुखिया भुनेश्वर साव, सापमारण पंचायत मुखिया सलमा खातून का नाम शामिल है । सभी नवचयनित मुखिया सह समिति सदस्यों को ताली बजाकर स्वागत किया गया।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply