विभिन्न जनमुद्दों को लेकर 20 सूत्री की बैठक ,कई निर्देश
धनवार (गिरिडीह)
प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित मनरेगा सभागार में बीस सूत्री की बैठक बुधवार को संपन्न हुई इस दौरान विभिन्न विभाग के पदाधिकारियों के साथ हुई लंबी वार्ता में क्षेत्र में व्याप्त समस्या एवं उसके निदान पर चर्चा हुई ।कई पर जांचोपरांत कार्रवाई किए जाने का निर्देश भी दिया गया ।
इस क्रम में जहां शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही अनियमितता के बाबत जमकर फटकार लगाई गई वहीं बैठक में उपस्थित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में लापरवाही न बरती जाए ।इस बात को आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर दोषी पर कारवाई करें । बेंच डेस्क मामले का भी जोरदार चर्चा की गई ।
समिति सदस्यों ने विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए कहा कि धनवार बाजार समेत कई क्षेत्र में विद्युत तार जर्जर हो चुका है और टूटकर लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है कई बार इस पर चर्चा किए जाने के बावजूद अभी तक कोई पहल नहीं होना दुर्भाग्य पूर्ण है ।प्रखंड क्षेत्र में दर्जनों ट्रांसफर जला हुआ है जिसे अतिशीघ्र बदला जाए । इस बात पर विभाग के ललित रजक ने कहा कि जहां जहां एल टी तार लगा हुआ है उसे बदलने के लिए टेंडर हो चुका है अतिशीघ्र उस पर पहल किया जायेगा ।
आपूर्ति विभाग करंट माह का अंगूठा लिया जा रहा है परंतु लाभुकों के बीच पिछले दो माह पुराना अनाज दिए जाने का मामला सामने आ रहा है । समिति सदस्यों ने मांग किया है कि जिस डीलर को अनाज दिया जाता है उसकी जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंचे इसके लिए ग्रुप बनाकर इस पर पहल किया जाय । समिति सदस्य प्रमोद चौधरी ने आरोप लगाया कि जो भी अभी तक बीस सूत्री की बैठक में निर्णय लिया गया है अभी तक उस पर कोई पहल नहीं किया गया है यह दुर्भाग्य पूर्ण है ।
सदस्यों ने गोदाम में बीते कई माह से डंप पड़े दो सौ क्विंटल चीनी को अतिशीघ्र डीलर के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने की बात कही गई।
स्वास्थ्य उपकेंद्र कुबरी में पहले कार्य होता था परंतु अभी कई माह से बंद पड़ा है । समिति सदस्यों ने पूरे प्रखंड में संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी का नाम, मोबाइल नंबर की सूची उपलब्ध करवाया जाए । समिति सदस्यों ने हॉस्पिटल में आम जनों के लिए और सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही गई। हालांकि सभी बीस सूत्री सदस्यों ने रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर पी दास के कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
बांधी पंचायत में बनाए गए पी सी सी पथ में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की बात कही गई तथा जांचों परांत दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग की गई।
इस दौरान नौलखा डैम के टूटने एवं उसके कारण हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई ।विधायक प्रतिनिधि पवन साव ने सौंद्रीयकरण का कार्य करवाने वाले संवेदक की गलती बताते हुए उसे अविलंब इस समस्या के निदान की बात कही गई।अंचलाधिकारी ने मेढ़ टूटने से हुए नुकसान के बाबत ग्रामीणों से आवेदन मिलने तथा वरीय अधिकारियों से से निर्देश प्राप्त कर लाभ पहुंचाया जाएगा ।
चौदहवीं वित्त से चट्टी पंचायत के पांडेयडीह में दो पी सी सी पथ निर्माण संपन्न हुआ है परंतु एक ही प्रकार के योजना में कम राशि के प्राक्कलन में अधिक रॉयल्टी एवं अधिक राशि के प्राक्कलन में कम रॉयल्टी काटा गया है। इसकी जांच कर दोषी पर कारवाई का निर्णय लिया गया ।
समिति सदस्य सुदामा राम ने प्रखंड में पशु चिकित्सक द्वारा आम जनों को कोई भी सुविधा नहीं मिल पा रही है इसलिए उसे उन्हे हटाने का निर्णय लिया जाय । सदस्यों से आरोप लगाया कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले कोई भी लाभ आम जनता को नहीं मिल पा रहा है। लंपी जैसी बीमारी से पशु ग्रसित होकर मर रहे हैं । लेकिन पशु चिकित्सक बेपरवाह बने हुए हैं । वहीं पशुओं के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाया जाने वाला चारा की आम जनों तो जानकारी तक नहीं है ।
पचखेरो डैम से जल नल योजना लगभग एक अरब रुपए के प्राक्कलन उपलब्ध करवाए जाने का निर्देश दिया गया । प्रखंड के किन किन पंचायत एवं गांव में जल नल योजना से कार्य किया जा रहा है इसकी सूची उपलब्ध करवाने की बात कही गई लेकिन अभी तक सूची उपलब्ध नहीं करवाया गया इसे अतिशीघ्र उपलब्ध करवाया जाए ।
मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के लिए लाभुकों से 20 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक का कमीशन वसूली किया जा रहा है इस प्रकार का एक मामला नहीं बल्कि कई मामले सामने आ चुके हैं इस पर अतिशीघ्र दोषियों के विरुद्ध कारवाई की जाय ।
कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए उसे अतिशीघ्र धरातल पर उतारने संबंधित चर्चा की गई ।कल्याण विभाग द्वारा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार द्वारा मुख्य मंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत वाहन उपलब्ध करवाया जा रहा है । अभी तक एक बस की बुकिंग करवाई गई है । इसके लिए 40 प्रतिशत या अधिकतम पांच लाख रुपए तक की सब्सिडी दी गई है ।
इस दौरान पी एच ई डी एवं पशुपालन विभाग के पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर कारण पृच्छा करने का निर्देश दिया गया ।
मौके पर बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो सफीक अंसारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार दास , अंचलाधिकारी धनवार नरेश कुमार वर्मा, रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर पी दास, प्रभारी बीईईओ अशोक कुमार , डब्लू एच ओ से प्रदीप कुमार , जे एस एल पी एस बीपीएम धीरेंद्र कुमार योद्धे, प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार , स्वच्छता विभाग एसबीएम सोनी कुमारी , कल्याण विभाग संतोष कुमार , बी पी आर ओ प्रदीप कुमार , आपूर्ति पदाधिकारी जीतवाहन उरांव , एजीएम जयप्रकाश शर्मा,सांसद प्रतिनिधि उदय सिंह , विधायक प्रतिनिधि पवन साव ,बीपीएम विकास सिंह , समिति सदस्य निरंजन सिंह , सुदामा राम ,मिथलेश रजक , मनरेगा बीपीओ गणेश कुमार समेत कई सदस्य एवं कर्मी उपस्थित थे ।
