अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान , मचा हड़कंप

  अंचलाधिकारी एवं धनवार पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से ढोए जा रहे बालू लदे ट्रेक्टर एवं गिट्टी लदा ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कारवाई शुरू कर दी है। इस अभियान से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है । 

  धनवार सीओ गुलजार अंजुम व पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अवैध तरीके से गिट्टी व बालू ले जा रहे वाहनों को रोकने के लिए गहन छापेमारी की ।इस दौरान धनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत घोड़ थम्बा ओपी के  कुबरी से दो बालू लदा ट्रेक्टर  व परसन  ओपी  क्षेत्र के  कोडाडीह से दो गिट्टी लदा ट्रक को जब्त किया गया । इस बाबत सीओ ने बताया कि सूचना मिल रही थी बालू और गिट्टी कारोबारी अवैध रूप से धड़ल्ले से  ढुलाई का कार्य कर रहे हैं ।

जिसे लेकर मंगलवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस क्रम में घोड़थम्बा ओपी के कुबरी से बालू लदा दो ट्रेक्टर जिसका नम्बर जे एच 11 ए जे 2719 एवं जे एच 17 यू 6292 तथा परसन ओपी क्षेत्र के कोडाडीह से दो गिट्टी लदा ट्रक जिसका नम्बर   जे एच 09 वाई 5100 एवं जे एच 12 के 7295 को जब्त किया गया।

कहा कि इन सभी वाहनों के पास न तो माइनिंग चालान था और न ही ट्रांसपोटिंग चालान था । सभी वाहनों को सबंधित थाना के पुलिस को सौपते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। कहा की किसी भी सूरत में अवैध कारोबारियो को बक्सा नही जाएगा।इस घटना के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबारियो के बीच हड़कंप मच गई है ।छापेमारी अभियान में सी आई धनंजय प्रसाद,सूरज कुमार वर्मा,संजय कुमार राय,मनीष कुमार पंडित,ब्यास झा सहित धनवार थाना की पुलिस मौजुद थे।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply