मुखिया का अवैध मुहर एवं हस्ताक्षर कर की जा रही धोखाधड़ी ,मुखिया ने कार्रवाई की मांग की
मामला धनवार प्रखंड के गलवाती पंचायत का है जहां मुखिया ने स्थानीय लोगों पर गलत तरीके से अवैध मोहर बनवाकर जाली हस्ताक्षर कर वंशावली और आधार प्रमाण पत्र बनवाए जाने का आरोप लगा आवेदन देकर कारवाई की मांग की।
इस बाबत स्थानीय मुखिया मुजाहिद अंसारी ने मंगलवार को धनवार थाना में आवेदन देकर इस संबंध में बताया की स्थानीय अज्ञात लोगों द्वारा उनके पंचायत का मुखिया मोहर बनाकर कई गलत कार्य किए जा रहे हैं। कहा की आधार अपडेशन फॉर्म, वंशावली आदि कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों में गलत मोहर और गलत हस्ताक्षर का आवेदन पत्र उनके जानकारी और परमिशन के बगैर जारी किए जा रहे है। जिससे पंचायत में कई जा मायनों पर कुछ दिनों से विवाद नजर आ रहा है। खोजबीन के बाद माजरा समझते ही पुलिस को आवेदन देकर कारवाई की मांग किया गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी पीकू प्रशाद ने बताया की आवेदन पर जांच पड़ताल समेत अगरेत्तर कारवाई शुरू कर दिया गया है। कहा की यह संगीन मामला है और दोषियों को बक्सा नही जाएगा।
