हड़ताल पर रहे ग्रामीण डाक सेवक
धनवार (गिरिडीह)
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले बुधवार को एक दिवसीय देशव्यापी हडताल पर रहे । वक्ताओं ने कहा कि अभी भी केंद्र सरकार हम सभी जीडीएस के जीवन के साथ फिरंगी सरकार की तरह खिलवाड़ कर रही है । हमारी मांग की फाइल सरकार के पास निष्क्रिय पड़ी हुई है ।इसकी स्वीकृति प्रदान करने में अनदेखी की जा रही है। स्वीकृति दिलाने हेतु हडताल का सहारा लेना पड़ रहा है। हमारी 10 सूत्री मांगों को नहीं पूरा करते हुए सरकार हर बार हमेशा आश्वाशन ही देती है। इस हड़ताल कार्यक्रम की अगुआई कन्हैया कुमार ने की। मौके पर मुबारक अंसारी ,दिलीप सिंह , बद्री गुप्ता संजय कुमार , गीता कुमारी ,राजेश कुमार आदि कर्मी शामिल थे
