क्राइम मीटिंग में पदाधिकारियों को दिया गया कई निर्देश
धनवार (गिरिडीह)
अनुमंडल क्षेत्र में असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने समेत विभिन्न मुद्दे को लेकर खोरिमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में दोनो अंचल के पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग सह समीक्षात्मक बैठक की गई ।
इस दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में घटित हो रही घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वे पूरी तत्परता से जुटे रहें । उन्होंने इस क्रम में उन्होंने पोक्सो, लूट , हत्या , डकैती जैसी घटनाओं पर प्रकाश डालते हुए इसकी पूर्णावृति न हो इसके लिए कई निर्देश भी दिए । श्री महतों ने चार पांच साल पुराने मामले का रिभ्यु करते हुए इसके अतिशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिए । बैठक के दौरान उन्होंने आने वाले दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक करने , पूजा पंडाल एवं विसर्जन के दौरान आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए सभी पदाधिकारियों को अपने स्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया । एंटी क्राइम के लिए जांच अभियान चलाने का भी निर्देश दिया ।
इस मौके पर उपस्थित दोनो अंचल के इंस्पेक्टर , अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना व ओ पी प्रभारी उपस्थित थे।
