खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने निरीक्षण किया।
धनवार (गिरिडीह)
झारखंड राज्य के बहुचर्चित एवं ऐतिहासिक छठ घाट का खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने बुधवार को निरीक्षण किया तथा कई दिशा निर्देश भी दिए।
इस दौरान धनवार थाना प्रभारी पिकू प्रसाद के साथ एसडीपीओ द्वारा राजधनवार के एतिहासिक राज छठ घाट का निरीक्षण करते हुए राज छठ घाट पर चल रहे तैयारियों का जायजा भी लिया गया। एसडीपीओ ने छठ पूजा समिति के लोगों को कई दिशा निर्देश दिया। सुरक्षा की बात पर एसडीपीओ ने कहा कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जा रही है और साथ ही साथ स्थानीय वरीय पदाधिकारी गण भ्रमणशील रहेगें।
एसडीपीओ ने कहा कि महिला व पुरूष बल के जवानों के साथ साथ सिविल ड्रेस में पुलिस बल तैनात रहेगें। ड्रोन कैमरा व वाच टावर के द्वारा निगरानी रखी जाएगी। कहा कि किसी तरह की परेशानी होने पर इसकी सुचना पदाधिकारियों को दें। वहीं पूजा समिति के लोगों से कहा कि प्रशासन आपके साथ खड़ी रहेगी। सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पर्व बहुत ही पावन पर्व है इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। मौके पर छठ पुजा समिति सचिव पंकज वर्णवाल, बालेश्वर मोदी, अरविन्द साव, विकेन्द्र साहा, अमीत कुमार साव समेत की कई लोग मौजूद थे।
