|

जरूरतमंद का सहयोग, हमारा कर्तव्य

बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रखंड के सापामारण पंचायत के समाजसेवी सह पंचायत समिति सदस्य जुबैदा खातून ने दर्जनों गरीब एवं असहाय लोगों के बीच गरम कपड़े का वितरण किया । इस क्रम में उन्होंने कहा कि अचानक से आई इस शीतलहर से बचाव पहला कार्य है इसके लिए वे कृत संकल्पित हैं । वहीं समाजसेवी निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को मदद करना बहुत ही अच्छी बात है पीछे के वर्षों में भी उन्होंने जरूरतमंद लोगों के लिए गरम वस्त्र की व्यवस्था की थी। कहा कि उनका प्रयास रहता है कि जो भी जरूरतमंद लोग हैं उनकी सुरक्षा पहले हो । इस दौरान मौके पर स्थानीय मुखिया सलमा खातून , रऊफ अंसारी , शाहबान अंसारी , अजय वर्मा , शेखावत अंसारी , अफजल अंसारी , फारुख अंसारी , इम्तियाज अंसारी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply