| | |

बाल विदूषी अंजलि पाण्डेय ने झारखण्ड धाम में किया सेवा कार्य

खोरिमहुआ ( गिरिडीह )चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं बासंती दुर्गा पूजा कलश स्थापन के शुभ अवसर पर झारखण्ड धाम में धार्मिक एवं सेवा कार्य का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। 7 वर्षीय बाल विदूषी अंजलि पाण्डेय एवं 5 वर्षीय लक्ष्मी पाण्डेय ने अपने नन्हे हाथों से भिक्षुकों एवं असहाय लोगों के बीच वस्त्र एवं उपहार वितरित कर समाजसेवा की मिसाल पेश की।

इस दौरान उनके पिता बीरेंद्र पाण्डेय (निवासी तरडीहा) ने बताया कि उनकी पुत्री अंजलि पर माँ सरस्वती की विशेष कृपा है। उन्होंने मात्र 5 वर्ष की उम्र से ही विभिन्न मंचों पर कथा वाचन कर अपनी विद्वता का परिचय दिया है। झारखण्ड धाम में बाबा भोलेनाथ के आशीर्वाद से उन्होंने सेवा कार्य कर अपनी धार्मिक एवं सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया।

मानव सेवा ही सच्चा धर्म

झारखण्ड धाम में वर्षों से निवास कर रहे धारणार्थी एवं भिक्षुकों को पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से दान एवं सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही, मंदिर परिसर में उपस्थित पुजारियों को भी यथाशक्ति सेवा अर्पित की गई, जिससे बाल विदूषियों को सभी का आशीर्वाद प्राप्त हो।

सम्मानित उपस्थित जन

इस अवसर पर झारखण्ड धाम के प्रतिष्ठित पुजारी गण—कृष्णदेव पंडा, नकुल पंडा, सुधीर पंडा, संतोष पंडा, जनार्दन पंडा, पवन पंडा, दिलीप पंडा, निरंजन पंडा, शंभू पंडा, विजय पंडा, सुजीत पंडा, रवि पंडा सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बाल विदूषी अंजलि पाण्डेय एवं लक्ष्मी पाण्डेय के इस पुण्य कार्य की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Similar Posts

One Comment

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply