|

अभिभावकों को सजा, छोटे बच्चों को न दें वाहन

खोरीमहुआ (गिरिडीह)
धनवार थाना क्षेत्र के घोड़थंबाओ पी परिसर में मंगलवार को धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता तथा ओपी प्रभारी प्रेम कुमार के संचालन में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई ।

इस दौरान घोड़थंबा, जेरुआडीह तथा डोरंडा के दो सहित चार पूजा समितियों के सदस्य के अलावे दर्जनों शांति समिति सदस्य व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।  लोगों ने क्षेत्र में लगने वाले पंडालों तथा मेला परिसर को लेकर बारी बारी से अपनी समस्या को रखते हुए निदान की अपील की। सत्य सनातन सेवा समिति अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने कहा कि कोडरमा गिरिडीह मुख्य सड़क पर स्थित घोड़थंबा से लेकर डोरंडा तक बीच जर्जर सड़क में बड़े बड़े गढ़े बन गए हैं। जिसमें आए दिन दो पहिया से लेकर चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं ।  पूजा के दौरान नए नए लोग गाड़ियों को लेकर सड़कों में निकलेंगे तो उन्हे गड्ढों की बाबत जानकारी नहीं होगी । इस में किसी बड़े घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। अखंड हिंदू एकता मंच के अध्यक्ष प्रदीप योगी ने कहा की पूजा के दौरान सड़क पर बेतरतीब गाड़ियों को खड़ा कर दिया जाता है । ऐसे जगहों में पुलिस जवानों को तैनात किया जाय जिससे सड़क पर आवागमन अच्छे तरीके से चलता रहे।

मेला क्षेत्र में पुलिस के अधिकारियों की तैनाती कर मनचलों पर अंकुश लगाए जाएं जिससे श्रद्धालु निर्भीक होकर घर से निकले और मां का दर्शन कर सके। लोगों को संबोधित करते हुए बीडीओ ने  सदस्यों के सभी समस्याओं को दो दिन के अंदर त्वरित गति से कार्य करते हुए निदान किए जाने की बात कही। कहा कि प्रशासन के महिला और पुरुष के जवान पूजा पंडाल में तैनात रहेंगे। उन्होंने समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि पंडाल और मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करें। ओपी प्रभारी ने कहा कि पूजा के दौरान सरकारी गाइडलाइन और आदेशों से अलग किसी भी हरकत के रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गशती किया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को पूजा के दौरान वाहन नहीं दें अन्यथा उसके अभिभावक पर कारवाई किया जाएगा। कहा की लोग निर्भीक होकर पूजा मनाएं, पुलिस प्रशासन हर स्थिति में अपने कर्तव्य निर्वहन करेगी। 

इस दौरान मौके पर एसआई दीपक कुजूर, राकेश कुमार, एएसआई रामाकांत सिंह, रजनीश कुमार, सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साहा, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, सिराज अंसारी, हरिहर पांडेय, नरेश राय, राजू पांडेय, बासदेव चौधरी, दिलीप सिंह, गौतम शर्मा, विभूति राणा, कारू पासवान, नागेश्वर यादव, नरेश यादव, प्रमोद राय समेत दर्जनों लोग मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply