प्रतिभागियों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
आदर्श कॉलेज राजधनवार में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 27वां युवा महोत्सव झूमर 23 के दूसरे दिन शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत एकल गायन, समूह गायन, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, रंगोली, इंस्टालेशन, क्विज, डिबेट , एलोकेशन , स्किट, माइम और मिमिक्री विधा की प्रतिस्पर्धा हुईं।
इस महोत्सव में आदर्श कॉलेज राजधनवार, केबी महिला महाविद्यालय हजारीबाग, पीजी वीबीयू, संत कोलंबा कॉलेज हजारीबाग, चतरा कॉलेज चतरा, रामगढ़ कॉलेज रामगढ़, गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, मार्खम कॉलेज , वनांचल कॉलेज टंडवा, घाघरा कॉलेज बगोदर, ग्रिजली बीएड कॉलेज, सरिया कॉलेज, मॉडल कॉलेज चतरा ,यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज , भाग लें रहें हैं।
मास्को से आए पुरुषोत्तम पीटर जो वैदिक संगीत पर शोध कर रहे हैं उनके द्वारा गुरु स्तुति की गई जिसे जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। शास्त्रीय गायन में प्रतिभागियों ने राग, ताल और लय से दर्शकों का मन मोहा। सुगम संगीत एवम समूह गायन में प्रतिभागियों ने दर्शकों को खूब झुमाया।
क्विज, डिबेट और एलोकेशन में प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का लोहा मनवाया। क्ले मॉडलिंग, रंगोली, मेहंदी, इंस्टालेशन में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक क्षमता को प्रदर्शित किया।
प्रहसन में प्रतिभागियों ने दर्शकों को खूब हसाया।
प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि दूसरे दिन जिन विधा की प्रतिस्पर्धा हुई प्रतिभागियों ने अपना बेस्ट देने का प्रयास किया। प्राचार्य ने कहा कि महोत्सव में प्रतिभागियों के बीच कला, संस्कृति , का आदान प्रदान हो रहा है। उनमें अपनी देश तथा समाज के प्रति सद्भावना तथा सौहार्द की चेतना का विस्तार हो रहा है।
दूसरे दिन का मंच संचालन प्रो मिथलेश महथा ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य प्रो यमुना प्रसाद, डॉ रामानंद पांडेय,आयोजन सचिव डॉ कृष्णा कुमार, डॉ कन्हैया प्रसाद राय,डॉ मधुलिका, डॉ दुलारी, विवेक कुमार राय, डॉ रोशन, अंगद कुमार, मनोहर ठाकुर, सनोज कुमार , डॉ जनार्दन प्रसाद, मधुसूदन राजा, डॉ संध्या, अनिल कुमार,किशोर सिन्हा, प्रो प्रफुल सिंह ,प्रकाश विभिन्न कॉलेज के टीम मैनेजर, प्रतिभागी , गणमान्य अतिथि एवम सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
अनुशासित होकर महाविद्यालय द्वारा दी जा रही सुविधाओं का आनंद ले रहे प्रतिभागी
युवा महोत्सव में भाग लेने आए प्रतिभागी को महाविद्यालय परिवार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को विभिन्न महाविद्यालय से आए प्रतिभागी पूरी तरह से अनुशासित होकर लाभ ले रहे हैं । इस दौरान चाहे सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का भोजन या रात्रि भोजन हो प्रतिभागी लाइन में खड़ा होकर इसका लाभ लेते नजर आ रहे थे । वहीं महाविद्यालय परिवार भी इनकी सुविधाओं को लेकर कृत संकल्पित नजर आ रहे थे । जिसके कारण कार्यक्रम में शांति एवं संतुष्टि के भाव नजर आ रहे थे ।
महाविद्यालय कैंपस के बाहर सज गई है दुकानें
युवा महोत्सव को लेकर जहां महाविद्यालय परिसर के अंदर लगातार विभिन्न विधाओं के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं वहीं परिसर के बाहर विभिन्न प्रकार की दुकानें भी सज गई है जहां कार्यक्रम में आए आगंतुक हों या प्रतिभागी अपने पसंद की सामग्री की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं
