क्विज प्रतियोगिता का आयोजन , किया गया सम्मानित
धनवार संवाददाता
आदर्श कॉलेज राजधनवार में राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति के द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है। वर्तमान में हिन्दी बोलने वाले की संख्या पूरे विश्व में बढ़ रहा है। हिंदी दिवस के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होने से छात्र छात्राओं में ज्ञान विज्ञान की जानकारी बढ़ेगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। इसमें इस चीज का पता चलता है कि ज्ञान एक अथाह सागर है। आपके पास जो भी वह बहुत थोड़ा है।
क्विज प्रतियोगिता में इतिहास, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, साइंस, करेंट अफेयर्स ,हिन्दी इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता में कुल नौ समूह ने भाग लिया। प्रत्येक समूह में तीन विद्यार्थी शामिल थे।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्राचार्य ने प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया। क्विज का संचालन डॉ विवेक कुमार राय एवं डॉ मिथलेश महथा ने किया। इस अवसर डॉ कन्हैया प्रसाद राय ,सांस्कृतिक समिति के समन्वयक डॉ मधुलिका, डॉ दुलारी, अनिल कुमार, पूजा पाठक समेत सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
