| | | |

आदर्श कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बिमल कुमार मिश्र बने विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलसचिव

हजारीबाग संवाददाता
आदर्श कॉलेज, राजधनवार के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिमल कुमार मिश्र को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग का नया कुलसचिव नियुक्त किया गया है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयन को लेकर पूरे महाविद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का माहौल है।

डॉ. मिश्र के नेतृत्व में आदर्श कॉलेज ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके कार्यकाल में पुनित राय स्मृति व्याख्यानमाला, चैंबर कंसल्टेंसी, एथलेटिक मीट, स्टूडेंट सर्विस सेंटर जैसी कई छात्रोन्मुख योजनाएं प्रारंभ की गईं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना रहा।

इसके अतिरिक्त कॉलेज में इंटर कॉलेज युवा महोत्सव, हॉकी टूर्नामेंट, और नेशनल सेमिनार जैसे आयोजनों ने छात्रों को नई पहचान दिलाने में मदद की।

डॉ. मिश्र की शैक्षणिक उपलब्धियाँ भी अद्वितीय हैं 

उनके नाम कई अंतरराष्ट्रीय पेटेंट दर्ज हैं और 130 से अधिक शोध-पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं। अब तक 26 से अधिक शोधार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में शोध कार्य पूरा किया है। उन्हें दो बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में भी शामिल किया जा चुका है।

उनके कुलसचिव बनने की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। डॉ. कन्हैया प्रसाद राय (विभागाध्यक्ष, अर्थशास्त्र), विवेक कुमार राय, डॉ. अंगद कुमार, डॉ. जनार्दन प्रसाद, डॉ. मधुसूदन, मिथलेश महथा, अनिल कुमार, विंदेश्वरी सिंह, प्रकाश सिंह, पद्मावती देवी, विष्णुदेव सिंह, प्रदीप सहित अनेक शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पूर्व छात्रों नीरज कुमार, रोहित, पूजा आदि ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

संपूर्ण आदर्श कॉलेज परिवार की ओर से डॉ. मिश्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply