खेलो झारखंड प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

पुनीत राय स्टेडियम में मंगलवार को स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में ,प्रखंड संसाधन केन्द्र धनवार द्वारा प्रखंड स्तरीय  खेलो झारखंड 2023- 24 खेलकूद  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।


   इस क्रम में अंडर 17 बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में प्रथम प्लस टू उच्च विधालय धनवार के सिकन्दर दास, 400 मीटर दौड़ प्रथम विट्टूकुमार, 200 मीटर दौड़ में रंगराजन प्रसाद व 100 मीटर की दौड़ में मोहन कुमार रहा।

अंडर 17 बालिका वर्ग में 800 मीटर की दौड़    में उत्क्रमित उच्च विधालय नावाडीह की खुशबू कुमारी, 400 मीटर में प्रथम कस्तुरबा विधालय धनवार मरशीला कुमारी, 200 मीटर में प्रथम कस्तुरबा विधालय धनवार की रिया पाण्डेय तथा 100 मीटर में प्रथम प्लस टू उच्च विद्यालय की पूजा दास रही। अंडर 14 वर्ग दौड़  बालक में 600 तथा 400 मीटर में प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुन्डरी के सुभाष कुमार, 200 मीटर में प्रथम  उत्क्रमित उच्च विद्यालय नावाडीह के आशीष कुमार तथा 100 मीटर में प्रथम उत्क्रमित मध्य विधालय कारीटांड के मौनू कुमार रहा।

अंडर 14 बालिका  वर्ग 200 मीटर की दौड़ में प्रथम उत्क्रमित उच्च विद्यालय की पिंकी कुमारी, 400 मीटर में प्रथम मॉडल स्कूल धनवार की रितू सोरेन, 600 मीटर  दौड़ में प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय जुड़मा की अनीता कुमारी  तथा 100 मीटर की दौड़ में प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय की निशु कुमारी रही। वहीं तीन हजार रिले मीटर दौड़ में प्रथम  प्लस टू उच्च विधालय कुबरी के सुभाष कुमार यादव रहा।


  सभी विजेता प्रतिभागियों  को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस क्रम में महक इंटरप्राइजेज के संचालक ने तीन हजार मीटर में प्रथम आने वाले सुभाष कुमार यादव को नगद पुरस्कार देकर उसका उत्साहवर्धन किया।

  मौके पर बीईओ अशोक कुमार, बी पी ओ दिलीप साहू , बीआरपी  विक्रम कुमार, रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार के नेत्र पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार , सांसद प्रतिनिधि उदय सिंह, उपप्रमुख असगर अंसारी , डॉ द्रवीण , मजहर अंसारी , अशोक कुमार वर्मा, दीपक कुमार, राजेन्द्र सिंह, योगेश यादव,सीताराम, रामेश्वर मोदी, मुख्तार आलम, सुनील कुमार, पवन कुमार, देवेन्द्र राय  सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।  

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply