युवा महोत्सव में पुरस्कारों की हुई बौछार
राजधनवार
आदर्श कॉलेज राजधनवार में चल रहे विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय रंगारंग क्षेत्रीय नृत्य के साथ समापन हो गया ।
तीन दिनों तक इस युवा महोत्सव में युवा खूब थिरके। महोत्सव के तीसरे एवम अंतिम दिन वेस्टर्न सोलो सॉन्ग, वैस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, शास्त्रीय नृत्य , सेमी क्लासिकल सोलो सॉन्ग, क्षेत्रीय ग्रुप नृत्य की प्रतिस्पर्द्धा हुई। आदर्श कॉलेज राजधनवार की ममता दास ने ‘पिया बरसन लागे ‘गा कर सबको मंत्रमुध कर दिया। शास्रीय नृत्य में शिव तांडव देखकर कर दर्शकों ने दांतो तले अंगुलिया दबाई। फोक ट्राइबल क्षेत्रीय नृत्य में एक से बढ़कर एक प्रस्तुति पेश की गई। क्षेत्रीय नृत्य में गरबा, कजरी, करमा ,1932 का खतियान , पाइका नृत्य , बिरहोर नृत्य की प्रस्तुति की गई। युवक युवतियों ने नृत्य देखकर खूब थिरके।
अतिथियों ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी को आदर्श कॉलेज राजधनवार के सभी शिक्षकों सभी शिक्षक के कर्मचारियों और हमारे प्यारे विद्यार्थियों का ढेर सारा अभिनंदन बताया। तथा विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। कहा कि आपका सफल प्रयास था मेहनत था कि आज हम लोगों ने इतना बड़ा आयोजन इतने अल्प समय में किया और इस अल्प समय में प्रकृति में भी हम लोगों की परीक्षा ली 15 दिनों मे और हम लोगों ने प्रयास करके विश्वविद्यालय के 17 महाविद्यालयों को जो अपने रजिस्ट्रेशन यहां कराए एवम अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया। यहाँ शामिल कलाकरों के द्वारा एक से बढ़ कर एक कला का प्रदर्शन किया गया । जिसे जज करना जजों के लिए बड़ा कठिन था। हालांकि जो जीता वह सिकंदर और जो नहीं जीता वह भी सिकंदर है ।
प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय एक विशाल वट वृक्ष के रूप में आप सबों के समक्ष है । विद्यार्थियों के अंदर सांस्कृतिक गतिविधियों को जीवित रखने का एक प्रयास है जिसे युवा महोत्सव के माध्यम से एक प्लेटफार्म देने का कार्य किया गया है।
मुख्य अतिथि पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने प्रसिद्ध नागपुरी गीत ‘झारखण्ड रे कोरा ‘गा कर दर्शकों को खूब झुमाया। इस पर युवा युवक युवतियां खूब थिरके। श्री मधु मंसूरी ने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा का सही जगह पर इस्तमाल करें और अपने जीवन को सवारें।
कार्यक्रम में टीम मैनेजर को सम्मानित किया गया । वन एक्ट प्ले में आदर्श कॉलेज राजधनवार, पीजी वीबीयू, केबी वूमेंस कॉलेज हजारीबाग ने क्रमश प्रथम , द्वितीय एवम तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रहसन में पीजी वीबीयू , आरके महिला कॉलेज, एवम कोलंबस कॉलेज ने क्रमश प्रथम,द्वितीय एवम तीसरा स्थान हासिल किया । माइम विद्या में केबी वूमेंस कॉलेज, पीजी वीबीयू, एवम आरके महिला कॉलेज ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया। मिमक्री में प्रशांत पांडेय मार्खम कॉलेज, करण कुमार आदर्श कॉलेज राजधनवार, सुजीत हजारा पीजी वीबीयू ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शास्त्रीय नृत्य में शिवानी प्रिया, रूपाली कुमारी , करण कुमार क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्षेत्रीय नृत्य में कोलंबस कॉलेज, पीजी वीबीयू और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया।
क्विज में पीजी वीबीयू, अन्नदा कॉलेज और मार्खम कॉलेज ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान हासिल किया। एलोकेशन में रुचि कुमारी, नितेश कुमार और वीना कुमारी ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान हासिल किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता में सगुफ्ता जबीन खान स्वेता कुमारी, सिफ्फत मोजारम ,नुपुर माला ने क्रमश प्रथम द्वितीय एवम तीसरा स्थान प्राप्त किया। रौनक कुमार मिश्रा को बेस्ट एक्टर के रूप में चयनित हुए ।
समारोह में मुख्य रूप से डॉ सरिता सिंह, डॉ जॉनी रूफिना, डॉ सुरेंद्र सिन्हा, डॉ मिथलेश सिंह, डॉ वीरेंद्र गुप्ता, डॉ कन्हैया प्रसाद राय समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। मंच संचालन डॉ मृणाल पाठक एवम मिथलेश महथा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ कृष्णा कुमार ने दिया।
