सात सूत्री मांग को लेकर बहुजन समाज पार्टी का एक दिवसीय धरना
धनवार संवाददाता
बहुजन समाज पार्टी ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना -प्रदर्शन किया ।इस दौरान क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सबों ने अपनी बातें रखी तथा उसे दूर करने की मांग की गई ताकि जनहित का कार्य हो सके।
धरना में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड के सभी विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है ।दो माह पूर्व विद्यालय के चावल की कालाबाजारी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा परंतु दोषियों के विरुद्ध कोई कारवाई नहीं हुई । विधवा पेंशन हो या वृद्धा पेंशन हो या फिर अंबेडकर आवास योजना या कोई अन्य जनहित की योजनाएं हो सब जगह पर भ्रष्टाचार चरम पर है । बिना रिश्वत लिए कोई भी सरकारी कर्मचारी कोई कार्य नहीं करते हैं । गैरमाजुरवा खास जमीन को दबंगों के द्वारा लूटा जा रहा है जिसे रोकने वाले पदाधिकारी चुप्पी साध कर मौन बैठे हुए हैं उन्हें इस पर संज्ञान तक लेना पसंद नहीं है ।भूमिहीनों को दिए गए भूदान की जमीन पर भी दबंगों की नजर पड़ी हुई है तथा धड़ल्ले से उक्त जमीन की खरीद बिक्री की जा रही है।
जिला प्रभारी सीटन दास ने कहा कि यदि हमारी मांगों को यदि नहीं माना जाता है तो बसपा आम आवाम की भलाई के लिए अनिश्चित कालीन धरना पर बैठने को विवश होगी जिसके जिम्मेवार प्रशासनिक अधिकारी होंगे।
बसपा नेता दिनेश कुमार दास ने कहा कि धनवार प्रखंड में आपूर्ति पदाधिकारी कभी भी सरकार की गाइडलाइन के अनुसार कार्यालय में नहीं बैठते है, जिस कारण आम लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. धनवार प्रखंड को जिला बनाने, जरीसिंघा पंचायत में 14 वीं और 15वीं वित्त आयोग से किये गए कार्य की जांच, अनुसूचित जाति को दी गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वासुदेव रविदास ने संगठन के बाबत विस्तार से चर्चा की तथा आने वाले निकट भविष्य में लोक सभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाए जाने की बात कही ।
महिला मोर्चा की नेत्री लैला खातून ने कहा कि आज हर जगह असमाजिक तत्व अपनी मनमानी कर रहे हैं और आम जनता के रक्षक कहे जाने वाले थाना प्रभारी हों या अंचलाधिकारी या फिर प्रखंड विकास पदाधिकारी या फिर अन्य पदाधिकारी सभी आम जनता की भलाई के लिए नहीं अपितु असामाजिक तत्वों के प्रति सहानुभूति रखते नजर आते हैं ।
बसपा नेता शौकत अली ने कहा कि जनवितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार कम होने के बजाय और अधिक बढ़ता जा रहा है इस पर पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं । यदि पदाधिकारी इस पर अंकुश लगाते हुए जनहित के लिए काम नहीं करेंगे तो आम जनता को लाभ कैसे मिलेगा ।
धरना कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने बंदोबस्ती जमीन की जांच कर कब्जा दिलाने , अम्बाटांड़ पंचायत में करोड़ों की लागत से बन रहे जल मीनार की अनियमितता की जांच कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी को उपायुक्त के नाम ज्ञापन दिया गया. मौके पर रूपलाल दास , विकास कुमार दास ,दशरथ पासवान , बद्री यादव, साजन यादव, मो. करीम, पिंटू विश्वकर्मा, गुलशन खातून, परवीन खातून, गुलाम अंसारी, जमीला खातून, जम्मुदिन अंसारी, जुलवा खातून,सुनीता देवी, – सपना यादव, दासो दास, महेश दास, पार्वती देवी, रोहित दास , मुस्कान खातून, पप्पू दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Very nice pnanews