युगों युगों तक न्यू गिरिडीह से रांची तक का सफर बनेगी यादगार

कहते हैं कि इमानदारी से किया गया प्रयास और संतोष का फल मीठा होता है और यह फल जब आम आवाम के इंतजार एवं मेहनत के बाद मिलता है तो इसकी मिठास एक इतिहास बनकर युगों युगों तक कई पीढ़ियां तक याद रखी जाती है ।
जी हां हम यहां बात कर रहे हैं गिरिडीह जिला से रांची तक के सफर को आसान बनाने के लिए बारह सितंबर से चलने वाली ट्रेन की। जिसकी लंबे वर्षों से किए जा रहे मांग के बाद केंद्र सरकार द्वारा मुहर लगा दी गई । इस बात की जानकारी कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय अन्नपूर्णा देवी ने धनवार प्रखंड के डोरंडा में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान आम जनता को अपने मुखारबिंद से दी ।
बताते चलें कि इस रेलखंड में इस ट्रेन के परिचालन से यहां की जनता को काफी लाभ मिलना तय है । अभी तक झारखंड की राजधानी रांची जाने के लिए आम आवाम को भारी भरकम भाड़ा अदा करने एवं हिचकोले खाते हुए सफर करने की मजबूरी बनी हुई थी । जो इस ट्रेन के चलने के बाद कुछ हद तक समाप्त हो जाएगी।

Dhanwar railway stattion


जानकार बताते हैं कि देर से ही सही परंतु आने वाले निकट भविष्य से चलने वाली यह ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर करने वाले लोग अपने आप को सौभाग्यशाली मानने को विवश हो जाएंगे। ट्रेन के अंदर की बनावट , स्वच्छता , रख रखाव को लेकर रेल मंत्रालय द्वारा काफी तैयारियां की गई है ।
” बढ़ रही है उत्सुकता “
माननीय मंत्री महोदया की घोषणा के बाद से इस ट्रेन में सफर करने की उत्सुकता लोगों के अंदर बढ़ती जा रही है । जैसे जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे लोग इसकी चर्चा करते थक नहीं रहे । चौक चौराहों पर , चाय की दुकानों में चाय का आनंद लेते हुए लोग इस ट्रेन की ऐसे तारीफ कर रहे हैं जैसे उन्हें कोई बड़ा खजाना प्राप्त होने वाला है । इस बात में सच्चाई भी है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग ट्रेन के परिचालन से सीधा अपने राज्य की राजधानी तक का सफर आसानी से तय कर सकेंगे और सिर्फ वे ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी इसका लाभ ले सकेंगी ।

Similar Posts

4 Comments

  1. काफ़ी अरसे के बाद गिरीडिह/राजधनवार वासियों का यह सपना पूरा होगा । हम इस समाचार से काफ़ी ख़ुश हैं। हमें आशा है कि भविष्य में कोडरमा कोलकाता रेल कनेक्शन भाया राजधनवार/गिरीडिह भी शुरु होगा।

    1. आपके विश्वास को जरूर पंख लगेंगे एवं गिरिडीह ,धनवार ,कोडरमा होते हुए कोलकाता तक के लिए ट्रेन चलेंगे

  2. हां,यह हम राजधनवार वासियों के लिए एक सुखद एवं सुविधाजनक समाचार है।बस से रोड होकर जाने की फजीहत से न सिर्फ आर्थिक बल्कि बस की अपेक्षा शारीरिक आराम भी मिलना निश्चित है।
    क्षेत्र की सुविधा हेतु माननीया सांसद एवं रेल
    प्रशासन को बधाई।

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply