अंबेडकर आवास योजना में गड़बड़झाला ,राज्य स्तरीय जांच हो : मुकेश वर्मा

बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा

बसपा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने मुख्य सचिव झारखण्ड सरकार रांची को पत्र प्रेषित कर  गिरिडीह में अम्बेडकर आवास योजना में बरती जा रही अनियमितता के बाबत राज्य स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि गिरिडीह जिला में अम्बेडकर आवास आवंटन में भारी अनियमितता बरती गयी है, योजना का लाभ सरकार के मापदण्ड के अनुसार के योग्य लाभुकों को न देकर अपने चहेते को योजना का लाभ दिया गया जिससे योग्य लाभुक योजना का लाभ नहीं ले पाए । श्री वर्मा ने कहा कि कि गिरिडीह जिला में इस प्रकार के कई मामले है जिनमे से एक मामला जमुआ प्रखंड के बदडीहा दो पंचायत के चांद डीह निवासी मसोमत रेणुबाला देवी ने कई बार पंचायत कार्यालय से लेकर प्रखंड कार्यालय तक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए आवास दिलाने की मांग की परंतु उनकी समस्या का निदान आज तक नहीं हो पाया है ।इसके अलावे भी कई ऐसे जरूरत मंद लोग जो गरीब व निसहाय हैं उन्हें रात बिताने के लिए छत तक मयस्सर नहीं है ऐसे लोगों को आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ।

Similar Posts

One Comment

  1. अच्छा प्रयास है ,क्षेत्र की खबरों के और अधिक प्रकाशित किया जाता तो बेहतर होता ।

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply