| |

एसडीएम ने पदाधिकारियों को दिया निर्देश

खोरीमहुआ (गिरिडीह)

आस्था के महापर्व को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खोरिमहुआ एसडीएम मनोज कुमार ने अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया है वहीं धनवार के राज घाट पर लगने वाले भव्य मेला को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए भी दिशा निर्देश जारी की है। इस बाबत एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि महापर्व छठ लोक आस्था का त्योहार है और इस त्योहार में सभी को आपसी भाईचारा को स्थापित करते हुए इसे सफल बनाने का कार्य करना चाहिए । श्री कुमार ने बताया कि धनवार प्रखंड के राज घाट में लगने वाले भव्य मेला के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही है । मेला में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए भी कई निर्देश जारी किए गए हैं । हादसा को रोकने के लिए मेला परिसर पर लगाए गए झूला आदि के संचालकों को भी सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कार्य करने के सख्त निर्देश दिया गया है ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply