|

लगभग एक सौ वर्षों से की जा रही है पूजा

धनवार प्रखंड के बलहरा नावाडीह से काली माता की प्रतिमा को अश्रुपूरित आंख से भक्तों ने विदाई दी।प्रखंड के नावाडीह में बीते कई दशक से प्रतिवर्ष मां काली की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है ।

मंगलवार को नावाडीह से लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित ठाकुर तालाब में काली माता की प्रतिमा को विसर्जन किया गया । इस दौरान भक्तों ने माता से क्षेत्र में सुख शांति की कामना की । इस बाबत मुख्य पुजारी अशोक राय ने बताया कि काली मां की पूजा अर्चना मेरे परदादा के समय से होता आ रहा है । पूजा अर्चना में अपने गांव के अलावे आस पास के गांवों के भी ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिलता है ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply