| |

परसन ओपी में राम नवमी तथा ईद को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न

परसन ओपी में शनिवार को रामनवमी एवं ईद त्यौहार के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार सुनील कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं अखाड़ा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर भड़काऊ गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी कहा कि शराब विक्रेताओं पर सख्ती बरती जाएगी तथा जुलूस और अखाड़ा निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन के समक्ष विभिन्न सुझाव रखे। कुछ लोगों ने मांग की कि गंगापुर पुल मुख्य मार्ग समीप संचालित क्रेशर से उड़ने वाली धूल एवं गंदगी के कारण परेशानी हो रही है, जिसे रामनवमी पूजा तक बंद किया जाए। वहीं, कुछ लोगों ने कोड़ा डीह मोड़ समीप फातमा हॉस्पिटल के पास बहने वाले सड़क के पानी पर रोक लगाने की मांग की, ताकि त्योहार के दौरान आने-जाने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुखिया हाफिज जलाल, मुखिया गौरव नारायण देव, मुखिया कार्तिक दास, मुखिया राम देव यादव, शाहनवाज हुसैन, मुजाहिद इस्लाम, भिखारी यादव, अशोक राय, नासिर अंसारी, नाथो राम, अनिल राम, सुरेश पांडेय, अशोक पांडेय, रियाजुल हक, सिकंदर वर्मा, खूब लाल महतो, अरुण पासवान, पप्पू राम, शिवनारायण सिंह, अकबर साईं, नारायण वर्मा, गुली पंडित समेत कई लोग शामिल थे।

शांति समिति की इस बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने का संकल्प लिया गया और प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply