लालबजार में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
राजधनवार (गिरिडीह)
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम से लाभ आम जनों को लाभ मिलना तय हो गया है ,इसके लिए लगाए जा रहे कैंप में विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए अलग अलग काउंटर पदाधिकारी एवं कर्मी द्वारा लगाया जा रहा है । कार्यक्रम का उदघाटन धनवार प्रखंड के बीडीओ देवेंद्र कुमार दास, अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा, स्थानीय मुखिया सजरुल अंसारी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस क्रम में धनवार प्रखंड के लालबाजार पंचायत में लगाए गए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी एवं क्षेत्र में व्याप्त समस्या के निदान के लिए अपना आवेदन सौंपा ।जिसमें सिर्फ अबुआ आवास योजना के लिए 350 आवेदन दिए गए जबकि पेंशन योजना में 24 आवेदन ,शौचालय निर्माण के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में चार आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। इसी प्रकार केसीसी योजना के लिए कृषि विभाग में दो आवेदन, चेक स्लिप के लिए छह आवेदन , मोटेशन के लिए एक, ऑनलाइन रसीद के लिए 10 आवेदन, जाती प्रमाणपत्र के लिए एक, आय प्रमाण पत्र के लिए तीन आवेदन ,आवासीय प्रमाण पत्र के लिए दो आवेदन दिया गया । वहीं क्षेत्र में व्याप्त विद्युत विभाग से जुड़ी समस्या जर्जर तार, विद्युत पोल ,ट्रांसफर के लिए भी ग्रामीणों ने आवेदन दिया ।
रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार द्वारा लगाए गए कैंप में पांच आयुष्मान कार्ड बनाया गया जबकि 32 लोगों का हिमोग्लोबिन जांच किया गया वहीं 28 लोगों का शुगर , 50 लोगों का ब्लड प्रेशर , तथा 28 लोगों का मलेरिया जांच के लिए लिया गया । जनवितरण प्रणाली से जुड़े मामले में नया राशन कार्ड के लिए पांच आवेदन , नाम जोड़वाने के लिए 15 आवेदन , नाम सुधरवाने के लिए चार आवेदन ,नाम हटवाने के लिए दो आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग के लिए एक भी आवेदन ग्रामीणों द्वारा नहीं दिया गया । इस दौरान मौके पर बीडीओ धनवार देवेंद्र कुमार दास, अंचलाधिकारी धनवार नरेश कुमार वर्मा, स्थानीय मुखिया सजरुल अंसारी , पंचायत सचिव , झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य निजामुद्दीन अंसारी, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मो सफीक अंसारी, जिप सदस्य प्रतिनिधि सुबोध राय ,पुर्व मुखिया मो वारिस , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह समेत कई लोग मौजूद थे ।
