मतदाताओं को जागरूक बनाने को लेकर निकाली गई रैली
कोडरमा लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान को लेकर मंगलवार को व्यापार संघ राजधनवार के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली साहु धर्मशाला राजधनवार से निकलते हुए पूरे बाजार का भ्रमण कर वापस साहू धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान व्यापार संघ के सदस्य वोट हमारा है अधिकार ,कभी न करें इसे बेकार”, “पहले मतदान फिर जलपान”, “बनो देश के भाग्य विधाता ,अब जागो प्यारे मतदाता” आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान करने की अपील की।व्यापार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार संथालिया ने कहा कि आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोकसभा चुनाव में लोगों से बढ़-चढ़कर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई। बताया कि जितना अधिक मतदान होगा उतना ही ज्यादा मजबूत लोकतंत्र होगा। मौके पर अनील साव, सुनील मोदी, सुरेन्द्र साहु, आनंद साव, ध्रुव मोदी, मुन्ना साव, उमेश साव, सुजीत मोदी, महेश साव, ओमप्रकाश साव, मुकेश साव, मुन्ना मोदी, रिंकू साव, पिन्टू कुमार,राजेन्द्र साव,मोहीत संथालिया, राजेश साव, जनार्दन साव आदि कई मौजूद थे।
इसके पूर्व स्वीप कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जागरूकता कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता से सबंधित बैनर, तख्ती पोस्टर लिए मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया गया। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट हमारा है अधिकार कभी न करें इसे बेकार, पहले मतदान फिर जलपान, बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता आदि के नारे लगाए गए। रैली में शामिल लोगों ने सभी से लोकतंत्र के इस महापर्व चुनाव में मतदान करने की अपील की तथा मतदान करने की शपथ लिया।इस मौके रविन्द्र कुमार सिंह, संदीप कुमार , बीपीआरओ रामशरण यादव, विकास कुमार,राकेश कुमार,प्रवीण कुमार,लूटन रजक,मनोज पांडेय, रामप्रवेश ठाकुर,मनोज उपाध्याय, नरेश कुमार, सुनील कुमार,अर्जुन रविदास आदी प्रखण्ड अंचल कर्मी मौजूद थे।
