इंटर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से अधेड़ की मौत , छाया मातम
धनवार (गिरिडीह)
कोडरमा गिरिडीह रेलखंड में धनवार रेमा स्टेशन के बीच एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनवार प्रखंड स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र के पास प्रखंड के बरामो निवासी स्व समीद बेग के 55 वर्षीय पुत्र रियाज बेग की मौत गुरुवार को रांची जाने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से हो गई । स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से है तथा जैसे तैसे अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बताया कि वह ऊंचा सुनता था । वह धनवार बाजार जा रहा था इसी दौरान रेलवे पुल के नीचे जमा पानी से बचने के लिए अन्य लोगो की तरह वह रेल की पटरी पार कर रहा था इसी क्रम में वह उसकी चपेट में आ गया तथा उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से मृतक के परिजनों के साथ साथ पूरे गांव में मातम का माहौल है ।
