Jharkhand Election Result 2024 LIVE :-
झारखंड में पहली बार होगी किसी सरकार की वापसी
झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन 52 सीटों पर आगे चल रहा है। एनडीए को 28 और अन्य को 2 सीटों पर बढ़त दिख रही है। अगर जेएमएम फिर से सरकार बनाती है तो यह पहली बार होगा जब झारखंड में किसी पार्टी की सरकार रिपीट होगी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाले इस गठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) भी शामिल हैं। अगर नतीजे इसी तरह रहे तो हेमंत सोरेन फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे। झारखंड के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कोई सरकार अपने कार्यकाल के बाद दोबारा चुनी जाएगी।
अब तक
जमुआ से मंजू देवी जीत गई हैँ
गांडेय से कल्पना सोरेन बिजयी हुई है
धनवार से बाबूलाल मरांडी जीत दर्ज करा चुके हैँ
बगोदर से नागेंद्र महतों भी जीत चुके हैँ
गिरिडीह से सुदीव्य कुमार सोनू जीत की माला पहन चुके हैँ
