|

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर वरिष्ठ नेता तिलकधारी प्रसाद सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और कोडरमा लोकसभा के पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक महान अर्थशास्त्री और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनके साथ राजनीतिक संबंधों के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर भी हमारा गहरा संबंध रहा। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है।

तिलकधारी प्रसाद सिंह ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मैं उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। उनके नेतृत्व और उपलब्धियों को सदैव याद किया जाएगा।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply