फाइलेरिया विलोपन के लिए रात्रि रक्त पट्ट संग्रह अभियान, भल्लुटांड में 300 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया
राजधनवार (झारखंड), 19 दिसंबर 2024 — फाइलेरिया उन्मूलन के तहत भल्लुटांड गांव में बुधवार देर रात रात्रि रक्त पट्ट संग्रह कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्घाटन भल्लुटांड पंचायत के मुखिया शंकर पासवान और रेफरल अस्पताल राजधनवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार इन्दु शेखर ने संयुक्त रूप से किया। इस कार्यक्रम…
